Trending

Andaman-Nicobar में आज बारिश का अनुमान

Rain Forecast for Andaman and Nicobar Islands Today

विशेष/प्रतिनिधि : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों में बदलते मौसम को लेकर ताज़ा पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवाएँ चल सकती हैं, जिससे समुद्री गतिविधियों पर असर पड़ सकता है।वहीं छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और विदर्भ क्षेत्रों में भी बादल गरजने और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में स्थानीय स्तर पर तेज बौछारें गिर सकती हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उधर उत्तर भारत में मौसम का अलग ही मिजाज देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि आज सुबह पंजाब और ओडिशा में घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा अगले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के हिस्सों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान जताया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker