Trending

Agriculture: भारत-केन्या कृषि सहयोग को नई रफ्तार

India-Kenya Agricultural Cooperation Gains New Momentum

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत और केन्या ने कृषि क्षेत्र में आपसी सहयोग को नई गति देने के लिए संयुक्त कार्य समूह (Joint Working Group) की पहली बैठक आयोजित की। यह बैठक वर्चुअल माध्यम से हुई, जिसकी सह-अध्यक्षता भारत के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव अजीत कुमार साहू और केन्या के विदेश एवं प्रवासी कार्य मंत्रालय के प्रतिनिधि स्टीफन रोनो ने की।

बैठक में दोनों देशों ने कृषि क्षेत्र की वर्तमान प्राथमिकताओं, प्रमुख चुनौतियों तथा भविष्य की संभावित पहलों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों पक्षों ने कृषि अनुसंधान, बाजार तक पहुंच, कृषि मशीनीकरण और आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।इसके साथ ही क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में साझेदारी मजबूत करने पर सहमति बनी, ताकि किसानों की उत्पादकता और आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। इस सहयोग से दोनों देशों के बीच कृषि नवाचार, ज्ञान आदान-प्रदान और टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker