Trending

AI Summit: नई दिल्ली में एआई समिट को भारी सफलता

AI Summit in New Delhi a Huge Success

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट और एक्सपो ने नीति-निर्माताओं, उद्योग जगत, स्टार्टअप्स और शोधकर्ताओं को एक साझा मंच पर लाकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के भविष्य पर व्यापक चर्चा का अवसर दिया। इस आयोजन में 500 से अधिक एआई विशेषज्ञ, 100 से अधिक संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, 150 शिक्षाविद एवं शोधकर्ता तथा लगभग 400 मुख्य तकनीकी अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और पांच लाख से अधिक लोगों ने इसमें भाग लिया।

आईआईटी रोपड़ के निदेशक राजीव आहूजा ने आकाशवाणी समाचार से बातचीत में कहा कि यह अपनी तरह का पहला आयोजन है और देश के युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। वहीं, आईआईटी जम्मू की केंद्रीय परियोजना प्रबंधन इकाई के डॉ. परवेज फारूकी ने बताया कि समिट से उन्हें विभिन्न प्रतिनिधियों और प्रदर्शकों के माध्यम से महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के आयोजन भारत में एआई नवाचार और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को नई गति देंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker