Trending

CM Fadnavis: हेल्थ स्कीम लागू करना होगा अनिवार्य

Implementation of Health Schemes Must be Mandatory-CM Fadnavis

मुंबई/तुषार पाटील: महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि राज्य के सभी चैरिटेबल अस्पतालों को केंद्र और राज्य सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाएं अनिवार्य रूप से लागू करनी होंगी। इसके लिए इसी सत्र में कानून संशोधन विधेयक लाया जाएगा, जिसमें अस्पतालों को गरीब मरीजों पर खर्च के लिए अलग रिज़र्व राशि बताना जरूरी होगा।

यह मुद्दा विधायक भीमराव तपकीर ने उठाया, जिस पर विजय वडेट्टीवार, प्रशांत बांब और अमीन पटेल ने भी सवाल किए। राज्य के 479 चैरिटेबल अस्पतालों में केवल 134 अस्पताल ही सरकारी योजनाएं लागू कर रहे हैं, जबकि बाकी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट के निर्देशानुसार उनकी रिप्रेजेंटेशन सुनी जाएगी। सरकार ने बताया कि अस्पतालों को अपनी आय का 2% चैरिटेबल मरीजों पर खर्च करना होता है, लेकिन राशि स्पष्ट न होने से नियम लागू नहीं हो पा रहे थे। अब न्यूनतम उपचार दरें तय करने के भी निर्देश दिए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker