Trending

Israel Visit: PM मोदी कल से इज़राइल दौरे पर

PM Modi to Visit Israel Tomorrow

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर इज़राइल जाएंगे। इज़राइल में भारत के राजदूत जे. पी. सिंह ने विश्वास जताया है कि यह यात्रा भारत-इज़राइल संबंधों के लिए ऐतिहासिक साबित होगी और द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा देगी।

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। दोनों देशों के बीच रक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, साइबर सुरक्षा और तकनीकी सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी इज़राइल के राष्ट्रपति आइज़ैक हर्ज़ोग से मुलाकात करेंगे और इज़राइली संसद को भी संबोधित करेंगे, जो इस दौरे का प्रमुख आकर्षण माना जा रहा है। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में मोदी ने पहली बार इज़राइल की ऐतिहासिक यात्रा की थी, जिससे दोनों देशों के संबंधों में नई गर्मजोशी आई थी। प्रस्तावित यात्रा उसी सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker