Trending

Stock Market: सेंसेक्स-निफ्टी की कमजोर शुरुआत

Stock Market: Weak Opening for Sensex and Nifty

विशेष/प्रतिनिधि : मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाज़ारों में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर नए रुख से निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा। बाज़ार खुलते ही सेंसेक्स करीब 813 अंक गिरकर 82,481 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 230 अंक लुढ़ककर 25,482 पर आ गया।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में आईटी और वित्तीय शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया। एचसीएल टेक्नोलॉजीज़, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, अडानी पोर्ट्स, आईटीसी और टाइटन के शेयर गिरावट में रहे। वहीं एसबीआई, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील में बढ़त देखी गई। एशियाई बाज़ारों में कोस्पी, एसएसई कंपोजिट और निक्केई 225 बढ़त में बंद हुए, जबकि हैंग सेंग कमजोर रहा। ब्रेंट क्रूड का भाव 1% बढ़कर 72.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया। सोमवार को एफआईआई 3,483 करोड़ रुपये के नेट खरीदार रहे, जबकि डीआईआई ने 1,292 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker