Trending

Cricket:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की धीमी शुरुआत

India's Slow Start Against Australia

विशेष/प्रतिनिधि : मेज़बान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की महिला वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला आज ब्रिस्बेन में शुरू हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और शुरुआती ओवरों में ही आधी टीम पवेलियन लौट गई।

ओपनर प्रतीक रावल दूसरी ही गेंद पर आउट हो गईं, जबकि शैफाली वर्मा केवल 4 रन बनाकर चलती बनीं। जेमिमा रोड्रिग्स भी ज्यादा देर टिक नहीं सकीं। 11 ओवर में भारत का स्कोर 3 विकेट पर 52 रन हो गया था और टीम दबाव में दिख रही थी। इसके बाद स्मृति मंधाना ने एक छोर संभाला और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर पारी को स्थिरता दी। दोनों ने महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। मंधाना ने शानदार अर्धशतक जमाया। ताज़ा समाचार मिलने तक भारत ने 29 ओवर में 5 विकेट खोकर 123 रन बना लिए थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker