
Marathwada-Vidarbha में बेमौसम बारिश, किसान चिंतित
Unseasonal Rains in Marathwada and Vidarbha, Farmers Worried
विशेष/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को मराठवाड़ा और विदर्भ के कई जिलों में अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। यवतमाल जिले के रालेगांव और डिग्रास तालुका में बारिश से घरों और खेती को नुकसान हुआ। रालेगांव तालुका के मौजा झरगढ़ में बिजली गिरने की घटना में पांच लोग घायल हो गए।
लातूर जिले के पोहरगांव टांडा में ओलों के साथ भारी वर्षा हुई, जबकि बीड जिले के अंबाजोगाई शहर और तालुका में लगातार दूसरे दिन ओले गिरे। धाराशिव, नागपुर और गढ़चिरौली जिलों में भी बारिश दर्ज की गई। सिंधुदुर्ग और सोलापुर के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों में मराठवाड़ा और विदर्भ के कई इलाकों में बारिश और बिजली कड़कने की संभावना जताई है। बादलों के कारण आम और काजू की फसल को नुकसान होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।



