Flight Crash: मरीज और डॉक्टर समेत 7 मृत
Ranchi-Delhi Flight Crash: 7 Dead, Including a Patient and a Doctor

झारखंड/प्रतिनिधि : झारखंड के चतरा जिले के कसारिया क्षेत्र में गुरुवार शाम एक एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो क्रू मेंबर, एक मरीज, एक डॉक्टर और अन्य यात्री शामिल हैं। विमान शाम 7:11 बजे रांची से एक मरीज को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार एयरक्राफ्ट रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का था।
उड़ान के दौरान कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क के बाद पायलट ने खराब मौसम के कारण मार्ग बदलने की अनुमति मांगी थी। विमान का आखिरी संपर्क शाम करीब 7:34 बजे हुआ, जिसके बाद वाराणसी से लगभग 100 नॉटिकल मील दूर उसका कम्युनिकेशन और रडार संपर्क टूट गया। कुछ समय बाद चतरा के कसारिया इलाके में विमान के मलबे मिलने की पुष्टि हुई। DGCA ने हादसे की जांच के लिए एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की टीम को मौके पर भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।



