T20 World Cup: वेस्टइंडीज की 107 रन से धमाकेदार जीत
T20 World Cup: West Indies secure a resounding 107-run win

विशेष/प्रतिनिधि : टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में आज श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए जीत दर्ज करना चाहेंगी, इसलिए मैच को लेकर खासा उत्साह है।
इससे पहले रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सुपर-8 के पहले ग्रुप मैच में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कैरेबियाई बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम दबाव में बिखर गई और 17 ओवर 4 गेंद में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में मजबूत शुरुआत की है।



