Ranji Trophy फाइनल में कर्नाटक बनाम जम्मू-कश्मीर
Karnataka vs. Jammu and Kashmir in the Ranji Trophy Final

विशेष/प्रतिनिधि : घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच कर्नाटक के हुबली क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और सावधानीभरी शुरुआत करते हुए टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए थे।
कर्नाटक को इस मैच में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन पहली बार फाइनल में पहुंची जम्मू-कश्मीर टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरी है और मेजबान टीम को कड़ी टक्कर दे रही है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और मुकाबला रोमांचक बनने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर के लिए यह मैच ऐतिहासिक महत्व रखता है, जबकि कर्नाटक अपने अनुभव के दम पर ट्रॉफी जीतने की कोशिश में है। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब इस खिताबी जंग पर टिकी हुई हैं।



