Trending

Maharashtra BJP: 12 उपाध्यक्ष और 6 महासचिव का नया संगठन

Maharashtra BJP: New organization with 12 vice presidents and 6 general secretaries

मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र में हालिया चुनावी दौर के बाद भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़े बदलाव करते हुए नई राज्य कार्यकारिणी की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चुनावों के बाद संगठन को मजबूत और संतुलित बनाने के उद्देश्य से यह पुनर्गठन किया गया है।

केशव उपाध्ये बने उपाध्यक्ष, नवनाथ बान नए मुख्य प्रवक्ता

सबसे बड़ा बदलाव प्रवक्ता पद पर हुआ है। अब तक मुख्य प्रवक्ता रहे केशव उपाध्ये को पदोन्नति देते हुए राज्य उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि उनकी जगह नवनाथ बान को नया मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

12 उपाध्यक्ष और 6 महासचिव नियुक्त

पार्टी ने कुल 12 उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं, जिनमें सुजय विखे पाटिल, अर्चना पाटिल चाकुरकर, गोपीचंद पडलकर और रामदास तड़स जैसे नेता शामिल हैं। वहीं संगठनात्मक कामकाज के लिए निरंजन डावखरे, माधवी नाइक और योगेश सागर सहित छह महासचिव नियुक्त किए गए हैं। युवा मोर्चा का नेतृत्व कृष्णराज महादिक को दिया गया है, जबकि महिला मोर्चा की जिम्मेदारी पहले की तरह चित्रा वाघ के पास रहेगी। OBC मोर्चा की कमान योगेश तिलेकर को सौंपी गई है।

मिहिर कोटेचा बने कोषाध्यक्ष

मुंबई के विधायक मिहिर कोटेचा को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने इस नई टीम के जरिए क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है, खासकर पश्चिम महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और बहुजन प्रतिनिधित्व पर जोर दिया गया है। रवींद्र चव्हाण ने कहा कि सूची में शामिल न हो पाने वाले कार्यकर्ताओं को भी जल्द संगठन की अन्य जिम्मेदारियों में शामिल किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker