
Trending
Ajit Pawar की स्मृति में एकजुट हुआ महाराष्ट्र
Maharashtra Unites in Memory of Ajit Pawar
मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई के वरळी में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की ओर से दिवंगत अजीत दादा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में समाज, राजनीति, उद्योग और कला जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने उपस्थित होकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
सभा में आचार्य देवव्रत, देवेंद्र फडणवीस, नितिन गडकरी, रामदास अठावले, एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार, राम शिंदे, राहुल नार्वेकर, सुशील कुमार शिंदे और आदित्य ठाकरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा भूषण गवई, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, अशोक हिंदुजा, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ और निरंजन हीरानंदानी भी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में जिन नेताओं का उल्लेख होगा, उनमें अजीत दादा का नाम प्रमुखता से लिया जाएगा।



