Trending

NMP 2.0 लॉन्च, 16.72 लाख करोड़ का लक्ष्य

NMP 2.0 launched, target of ₹16.72 lakh crore

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के एसेट मोनेटाइजेशन के दूसरे चरण ‘नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन (NMP) 2.0’ का अनावरण किया। यह योजना यूनियन बजट 2025-26 में घोषित ‘एसेट मोनेटाइजेशन प्लान 2025-30’ के तहत तैयार की गई है, जिसे नीति आयोग ने इंफ्रास्ट्रक्चर मंत्रालयों के साथ परामर्श कर विकसित किया है।

सरकार के अनुसार FY 2026 से FY 2030 के बीच पांच वर्षों में लगभग 16.72 लाख करोड़ रुपये के मोनेटाइजेशन की संभावना आंकी गई है। मंत्री ने कहा कि NMP 2.0 विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा और देश की आर्थिक वृद्धि को तेज करेगा। यह योजना उत्पादक सार्वजनिक संपत्तियों के बेहतर उपयोग को सुनिश्चित करेगी तथा नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में निवेश के लिए पूंजी उपलब्ध कराएगी। इससे सरकार पर बजट का बोझ कम होगा और पूंजीगत व्यय के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाए जा सकेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker