Trending

ElectionCommission: 27 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन

National Conference of Election Commissions after 27 Years

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयुक्तों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन 27 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हो रहा है, इससे पहले वर्ष 1999 में ऐसी बैठक आयोजित हुई थी। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे, जबकि निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी इसमें शामिल रहेंगे।

बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्त अपने कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ भाग लेंगे। साथ ही सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य चुनाव प्रबंधन, पारदर्शिता, तकनीकी सुधार, मतदाता सुविधा और चुनावी प्रक्रियाओं के आधुनिकीकरण पर व्यापक चर्चा करना है। माना जा रहा है कि इस बैठक से भविष्य के चुनावों को अधिक प्रभावी, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए नई रणनीतियां तय की जाएंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker