Trending

President Murmu का 2 दिवसीय महाराष्ट्र दौरा

President Murmu's 2-Day Visit to Maharashtra

मुंबई/प्रतिनिधि : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगी। दौरे के पहले दिन वह मुंबई स्थित पीडी हिंदुजा हॉस्पिटल द्वारा आयोजित देशव्यापी अभियान ‘जीवन रक्षा मंत्री आयोग भारत निर्माण’ का लोक भवन में उद्घाटन करेंगी।

दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति शेगांव जाएंगी, जहां केंद्रीय आयुष मंत्रालय के ‘नेशनल हेल्थ फेयर 2026’ का शुभारंभ होगा। संत गजानन महाराज संस्थान के विसावा मैदान में आयोजित समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत और केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव उपस्थित रहेंगे। ऑल इंडिया आयुर्वेदिक कांग्रेस के सहयोग से 28 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में आयुष पद्धतियों के तहत निःशुल्क जांच, परामर्श और दवाएं दी जाएंगी। इसके बाद राष्ट्रपति नागपुर में ब्रह्मा कुमारीज़ द्वारा आयोजित ‘एकता और विश्वास के ज़रिए महाराष्ट्र का स्वर्ण युग’ कार्यक्रम में भी भाग लेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker