‘भारत टैक्सी’ : हर शहर तक पहुंचेगी व्यवस्था
'Bharat Taxi': A new Taxi System will Reach Every City

दिल्ली/प्रतिनिधि : दिल्ली में सहकारिता आधारित नई पहल ‘भारत टैक्सी’ का औपचारिक शुभारंभ 5 फरवरी 2026 को किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सारथियों से संवाद कर श्रम को सम्मान और मुनाफे में हिस्सेदारी के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि जो श्रम करेगा, लाभ उसी को मिलेगा।
इस योजना के तहत चालक केवल 500 रुपये का शेयर लेकर कंपनी के मालिक बन सकेंगे तथा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में उनका प्रतिनिधित्व भी रहेगा। सहकारिता मॉडल में कुल आय का 80 प्रतिशत सीधे किलोमीटर के आधार पर सारथियों को मिलेगा, जबकि 20 प्रतिशत पूंजी के रूप में कोऑपरेटिव में जमा होगा। तीन वर्ष बाद मुनाफे का 80 प्रतिशत भी उन्हें लौटाया जाएगा। ऐप आधारित पारदर्शिता, पूर्व-नोटिफिकेशन व्यवस्था, ‘सारथी दीदी’ फीचर, 5 लाख रुपये तक स्वास्थ्य कवरेज, बीमा और सस्ते ऋण जैसी सुविधाएँ भी दी जाएंगी। सरकार इसे देश के हर नगर निगम तक विस्तार देने की तैयारी में है।



