Trending

President Visit: मुंबई में स्वास्थ्य अभियान का उद्घाटन

Health Campaign Inaugurated in Mumbai

मुंबई/प्रतिनिधि : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु चार दिवसीय दौरे पर आज से महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान की यात्रा शुरू करेंगी। अपने दौरे के पहले दिन वे मुंबई के लोक भवन में पी.डी. हिंदुजा अस्पताल द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य अभियान “जीवन बचाओ और स्वस्थ भारत बनाओ” का उद्घाटन करेंगी।

मंगलवार को वे महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में केंद्रीय आयुष मंत्रालय के “राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026” का शुभारंभ करेंगी। इसके बाद बुधवार को नागपुर में ब्रह्म कुमारी संस्था द्वारा आयोजित “एकता और विश्वास के माध्यम से महाराष्ट्र का स्वर्णिम युग” राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। गुरुवार को राष्ट्रपति झारखंड के जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन समारोह में भाग लेंगी तथा मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद करेंगी। दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को वे राजस्थान के पोखरण में आयोजित वायुशक्ति अभ्यास का अवलोकन करेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker