Trending

AI4Agri 2026: AI से बदलेगी खेती की तस्वीर

AI4Agri 2026: AI will Transform Agriculture

मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में आयोजित AI4Agri 2026 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन कृषि के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर व्यापक चर्चा हुई।

NABARD के चेयरमैन शाजी के. वी. ने कहा कि भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण डेटा के बिना AI प्रभावी तरीके से काम नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि ग्रामीण वित्तीय संस्थानों और सहकारी समितियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने का अभियान तेज किया गया है और अब तक देशभर में करीब 70,000 कोऑपरेटिव्स का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है।उन्होंने भरोसा जताया कि AI तकनीक खेती की उत्पादकता बढ़ाने, जोखिम कम करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सम्मेलन में IFC के इन्वेस्टमेंट लीड संतोष वासुदेवन, भारत में FAO के प्रतिनिधि ताकायुकी हागिवारा और IFAD के कंट्री डायरेक्टर मार्क डी सूसा-शील्ड्स ने भी अपने विचार साझा किए। विशेषज्ञों ने कहा कि डेटा-आधारित निर्णय, स्मार्ट फाइनेंस और डिजिटल इकोसिस्टम मिलकर भारत में कृषि और ग्रामीण विकास की नई क्रांति ला सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker