Trending

AI Model: पहाड़ों में लापता पर्यटकों को ढूंढेगा AI मॉडल

AI Model to Locate Missing Tourists in the Mountains

दिल्ली/प्रतिनिधि : भद्रवाह कैंपस के कंप्यूटर साइंस विभाग के छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों ने पहाड़ी क्षेत्रों में लापता पर्यटकों का पता लगाने के लिए एक एआई आधारित मॉडल विकसित कर नई मिसाल पेश की है। यह मॉडल दुर्गम इलाकों में खोज एवं बचाव कार्य को तेज और अधिक सटीक बनाने में सहायक साबित होगा।

इस नवाचार के लिए टीम को ‘नेशनल हैकाथॉन इनोवाथॉन 1.0’ में सम्मानित किया गया, जबकि ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में उनकी उपलब्धि का विशेष रूप से जश्न मनाया गया। दूरदराज़ पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद विभाग लगातार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है और कई बार राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हो चुका है। छात्रों ने कहा कि इस पहचान से उन्हें समाजहित में और अधिक उपयोगी एआई समाधान विकसित करने की प्रेरणा मिली है। विभाग का लक्ष्य भविष्य में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़े उन्नत तकनीकी मॉडल तैयार करना है, जिससे मानव जीवन की रक्षा में मदद मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker