Vayu Shakti 2026: पाकिस्तान सीमा पर दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झलक
Vayu Shakti 2026: Operation Sindoor to be Showcased on the Pakistan Border

राजस्थान/प्रतिनिधि : राजस्थान के पोखरण एयर-टू-ग्राउंड रेंज में 27 फरवरी को भारतीय वायु सेना का सबसे बड़ा फायरपावर डेमोंस्ट्रेशन आयोजित होने जा रहा है। इस विशेष युद्धाभ्यास में “ऑपरेशन सिंदूर” की झलक भी देखने को मिलेगी। वायु सेना ने इसके लिए व्यापक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।
इस एक्सरसाइज के दौरान वायुसेना अपनी सटीक हमला करने की क्षमता, आधुनिक हथियारों के उपयोग और फर्स्ट-रिस्पांडर की भूमिका का प्रदर्शन करेगी। दिन-रात दोनों परिस्थितियों में लक्ष्य भेदन की क्षमता को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की दक्षता सामने आएगी। मीडिया से बातचीत में वायु सेना के PRO विंग कमांडर जयदीप सिंह ने कहा कि यह अभ्यास दुनिया को स्पष्ट संदेश देगा कि भारतीय वायु सेना अंधेरे में भी दुश्मन पर सटीक प्रहार करने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि इस बार अभ्यास में “ऑपरेशन सिंदूर” की झलक प्रमुख आकर्षण रहेगी, जो आधुनिक युद्ध क्षमता और तकनीकी ताकत को दर्शाएगी।



