Trending

‘The Kerala Story 2’ से पहले दिल्ली में भावुक प्रेस कॉन्फ्रेंस

An emotional Press Conference in Delhi ahead of the Release of 'The Kerala Story 2'

दिल्ली/प्रतिनिधि : दिल्ली में आगामी फिल्म द केरला स्टोरी 2- गोज़ बियॉन्ड की रिलीज से पहले मेकर्स ने एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। कार्यक्रम में देशभर से आए कथित पीड़ितों और उनके परिवारों को मंच पर बुलाया गया, जहां उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।

बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों की 50 से अधिक लड़कियों व परिजनों ने ‘लव जिहाद’ के जाल में फंसने के आरोपों से जुड़ी अपनी आपबीती सुनाई। कई भावुक क्षणों के बीच उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। इस मौके पर प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह, डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह, तथा कलाकार उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया मौजूद रहे। मेकर्स का दावा है कि फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। उनके अनुसार कुछ लोग इसे प्रोपेगंडा कह रहे हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि यह समस्या किसी एक राज्य तक सीमित नहीं बल्कि देशभर में मौजूद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker