PM Modi का बंगाल को भावनात्मक पत्र, बदलाव का आह्वान
PM Modi's Emotional Letter to Bengal, Calling for Change

दिल्ली/प्रतिनिधि : नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता के नाम एक भावनात्मक पत्र लिखकर ‘भय-मुक्त, भ्रष्टाचार-मुक्त और हिंसा-मुक्त सोनार बांग्ला’ बनाने का आह्वान किया है। यह पत्र उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के असहयोग के बावजूद केंद्र सरकार बंगाल के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने अपने पत्र में कई योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य में 5 करोड़ लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया, 80 लाख शौचालय बनाए गए, 52 लाख किसानों को आर्थिक सहायता दी गई और 1 करोड़ से अधिक परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन मिला। उन्होंने वर्तमान हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि बंगाल वोट बैंक राजनीति, हिंसा और अवैध घुसपैठ की समस्या से जूझ रहा है तथा महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। जनता से सवाल करते हुए उन्होंने लिखा, “हम कब तक चुप रहेंगे? अब परिवर्तन अनिवार्य है।”



