Cricket: दिव्यांग क्रिकेटरों का सम्मान समारोह
Felicitation Ceremony for Disabled Cricketers

पटना/प्रतिनिधि : एनटीपीसी बाढ़ परिसर में आज दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया। 15–16 नवंबर 2025 को आयोजित “दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप 2025” के अंतर्गत “जिला स्तरीय बिहार दिव्यांग क्रिकेट श्रृंखला” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की टीम के लिए चयन हुआ है।
समारोह में परियोजना प्रमुख (बाढ़) श्री सी. सत्य रामा कृष्ण, मंदाकिनी क्लब की अध्यक्षा श्रीमती सी. वी. एल. अनुराधा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों के अनुशासन, खेल भावना और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उल्लेखनीय है कि चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना और दिव्यांग खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा। यह आयोजन सामाजिक समावेशन और खेल प्रोत्साहन की दिशा में सराहनीय पहल माना जा रहा है।



