Trending

Border Dispute: सीमा विवाद सुलझाने को सरकार प्रतिबद्ध

Government Committed to Resolving Border Dispute - Acharya Devvrat

मुंबई/प्रतिनिधि : राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बजट सत्र के उद्घाटन भाषण में भरोसा दिलाया कि महाराष्ट्र सरकार महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को सुलझाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों के नागरिकों के हितों की रक्षा हेतु लगातार प्रशासनिक और कानूनी प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्यपाल ने राज्य की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए बताया कि देश की जीडीपी में राज्य का योगदान 13.5 प्रतिशत से अधिक है और कुल एफडीआई का 39 प्रतिशत निवेश यहां आया है। वर्ष 2026 में स्विट्जरलैंड के दावोस सम्मेलन में 18 देशों की विभिन्न उद्योगों के साथ 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए, जिससे लगभग 40 लाख रोजगार सृजन की उम्मीद है। सरकार ने एक लाख नए उद्यमी तैयार करने का लक्ष्य रखा है। कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जा रहा है, वहीं पोर्ट डेवलपमेंट और शिपबिल्डिंग क्षेत्र के लिए विशेष नीति भी लागू की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker