
“Third Mumbai” बनने की ओर अलीबाग
Alibag on its way to becoming the "Third Mumbai"
अलीबाग/प्रतिनिधि : रायगढ़ जिले के अलीबाग तालुका स्थित नागांव बीच पर उद्योगपति निरंजन हीरानंदानी ने समुद्र के पानी पर चलने वाली अत्याधुनिक कार-बोट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रायगढ़ के जिला कलेक्टर किशन जावले, विधायक महेंद्र दलवी तथा कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से निर्मित यह कार-बोट समुद्र की सतह पर आसानी से चल सकती है और पर्यटकों के लिए एक नया अनुभव प्रदान करेगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने इस अनोखे वाहन को देखने में उत्सुकता दिखाई। विधायक महेंद्र दलवी ने कहा कि अलीबाग को “तीसरा मुंबई” विकसित करने की दिशा में काम जारी है तथा रेवस जेट्टी से पर्यटन सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा। वहीं निरंजन हीरानंदानी ने बताया कि राज्य सरकार की सकारात्मक नीतियों के कारण मरीन टूरिज्म को बढ़ावा मिल रहा है और यह परियोजना स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी।



