Trending
America: US में बर्फीले तूफान से हवाई सेवाएँ ठप
Snowstorm Disrupts Air Services in the US

विशेष/प्रतिनिधि : अमेरिका में आए भीषण बर्फीले तूफान ने हवाई यातायात को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, United States के विभिन्न हिस्सों में भारी बर्फबारी के कारण प्रमुख एयरलाइनों ने रविवार और सोमवार को लगभग 8,000 उड़ानें रद्द कर दीं। इसका असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी पड़ा है।
इस बीच Air India ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एयरलाइन ने बताया कि New York और Newark में भारी बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण एयरपोर्ट संचालन प्रभावित हुआ है। इसी के चलते 24 फरवरी को इन शहरों से आने-जाने वाली एयर इंडिया की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एयरलाइन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उनसे 24×7 कॉल सेंटर या आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित अपडेट चेक करने की अपील की है।



