Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त
Jammu-Kashmir: Terrorist hideout destroyed in Kishtwar

जम्मू-कश्मीर/प्रतिनिधि : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया। खुफिया जानकारी मिली थी कि छत्रू के नायदगाम इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से भारी फायरिंग हुई। काफी देर चली मुठभेड़ में तीनों आतंकवादी ढेर कर दिए गए। ऑपरेशन के बाद मौके से तीन AK-47 राइफलें, गोला-बारूद और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार मारे गए आतंकियों की पहचान की जा रही है तथा आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान जारी है। इस कार्रवाई को इलाके में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम करने के रूप में देखा जा रहा है।



