Trending
Air Strike: अफ़गानिस्तान पर हमले पर भारत सख़्त
Air Strike: India Strongly Condemns Attack on Afghanistan

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत ने अफ़गानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इन हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कई निर्दोष नागरिकों की मौत हुई है, जो बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान की गई, जिससे इसकी गंभीरता और बढ़ जाती है। भारत ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह की गतिविधियों का सहारा ले रहा है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत अफ़गानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता का दृढ़ता से समर्थन करता है। भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने और क्षेत्र में शांति व स्थिरता बनाए रखने की अपील की है।



