Mumbai: बालासाहेब ठाकरे आरोग्य रत्न अवॉर्ड व महा आरोग्य सम्मान वितरण

Balasaheb Thackeray Arogya Ratna Award and Maha Arogya Samman Distributed in Mumbai

मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में मंगलवार को आयोजित राज्य-स्तरीय समारोह में बालासाहेब ठाकरे आरोग्य रत्न अवॉर्ड और महा आरोग्य सम्मान 2026 का वितरण किया गया तथा महाराष्ट्र पैलिएटिव केयर प्रोग्राम और मेनोपॉज़ क्लिनिक पहल का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अबितकर और राज्य मंत्री मेघना साकोरे‑बोर्डिकर उपस्थित रहे।

समारोह में स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों, आशा वॉलंटियर्स और फील्ड एजेंसियों के समर्पित कार्य को सम्मानित किया गया, जिन्होंने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनभागीदारी बढ़ाने और दूर-दराज व वंचित समुदायों तक सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2023-2025 की अवधि के 23 पुरस्कार विजेताओं को एक-एक लाख रुपये, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान किया गया। इसके अलावा जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न कैडर के कर्मचारियों को महा आरोग्य सम्मान 2026 से नवाजा गया। मेघना साकोरे-बोर्डिकर ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker