AI Summit: AI समिट में साइबर फ्रॉड अलर्ट
Cyber Fraud Alert at AI Impact Summit
दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत सरकार ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होने वाले आगंतुकों को ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की चेतावनी जारी की है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) के अनुसार कुछ साइबर अपराधी SMS और WhatsApp के माध्यम से फर्जी संदेश भेजकर रिफंड या रजिस्ट्रेशन अपडेट के नाम पर लोगों से संवेदनशील जानकारी मांग रहे हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ऐसे संदेश किसी भी आधिकारिक संस्था द्वारा अधिकृत नहीं हैं।
विज़िटर्स को विशेष रूप से अपने कार्ड नंबर, OTP, बैंक विवरण या WhatsApp संपर्क जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है। साथ ही समिट से जुड़ी किसी भी सूचना के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और सत्यापित चैनलों का ही उपयोग करने को कहा गया है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि यदि किसी व्यक्ति ने गलती से संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर जानकारी साझा कर दी है, तो वह तुरंत अपने बैंक से संपर्क कर खाते की सुरक्षा सुनिश्चित करे और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराए।



