Trending

Former Railway Minister मुकुल रॉय का निधन

Former Railway Minister Mukul Roy Passes Away

दिल्ली/प्रतिनिधि : पूर्व रेल मंत्री और राज्यसभा सांसद मुकुल रॉय का सोमवार तड़के 1:30 बजे कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे और लंबे समय से विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे थे। मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे और पार्टी में दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता माने जाते थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। बाद में वे टीएमसी की संगठनात्मक मजबूती के प्रमुख रणनीतिकार बने।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया ‘X’ पर शोक व्यक्त करते हुए उनके राजनीतिक अनुभव और समाज सेवा को याद किया तथा परिवार के प्रति संवेदना जताई। मुकुल रॉय ने मनमोहन सिंह सरकार में रेल मंत्री के रूप में कार्य किया। 2017 में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए, 2021 में कृष्णानगर (उत्तर) से विधायक बने और बाद में फिर टीएमसी में लौट आए। उनके निधन से पश्चिम बंगाल की राजनीति को बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker