Budget session से पहले सरकार का विकास दावा
Government's Development Claims Ahead of the Budget Session

मुंबई/तुषार पाटील : महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि केंद्र सरकार से राज्य को 20,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त फंड मिला है, जबकि रेलवे प्रावधान से 23,000 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि यह राशि UPA काल से काफी अधिक है और इससे रोजगार व विकास को बढ़ावा मिलेगा। दावोस में 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते साइन हुए हैं, जिनकी प्रगति की जानकारी सत्र में दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने सोलर स्कीम भ्रष्टाचार के आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि ACB सबूतों के आधार पर ही कार्रवाई करती है। बारामती विमान दुर्घटना की जांच DGCA कर रही है और CBI जांच के लिए केंद्र को पत्र भेजा गया है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि बजट राज्य को विकास के शिखर पर ले जाएगा और किसानों को 32,000 करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया है।।



