Trending

AI Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र को 89 देशों का समर्थन

Global Consensus on AI: 89 Countries Support New Delhi Declaration

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में अपनाए गए “नई दिल्ली घोषणापत्र” को 89 देशों और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन मिला है। यह घोषणापत्र आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के जिम्मेदार और समावेशी उपयोग पर वैश्विक सहमति को दर्शाता है।

घोषणापत्र का समर्थन करने वाले देशों में ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, ब्राजील, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, इस्राइल, ब्रिटेन, चीन, जापान, अमेरिका, रूस, सऊदी अरब, सिंगापुर और बांग्लादेश सहित अनेक राष्ट्र शामिल हैं। समिट में दुनिया भर से नीति-निर्माता, तकनीकी विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधियों की व्यापक भागीदारी देखी गई। “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” के सिद्धांत से प्रेरित इस पहल में एआई के लाभों को समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुंचाने पर जोर दिया गया है। घोषणापत्र में पारदर्शिता, सुरक्षा, नैतिक उपयोग और डिजिटल असमानता कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को आवश्यक बताया गया है। यह पहल वैश्विक एआई शासन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker