Trending

Chennai: महाराष्ट्र के तीन युवक समुद्र में बह गए

Three Young Men from Maharashtra Were Swept Away by the Sea in Chennai

चेन्नई/प्रतिनिधि : तमिलनाडु के चेन्नई स्थित पांडिचेरी रोड पर गोल्डन बीच पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। महाराष्ट्र से कॉग्निजेंट आईटी कंपनी में इंटर्नशिप के लिए गए 15 युवाओं का समूह छुट्टी के दिन समुद्र किनारे घूमने गया था। इसी दौरान समुद्र में अचानक 10 से 15 फीट ऊंची तेज लहरें उठीं।

बताया जा रहा है कि युवक-युवतियां समुद्र किनारे सेल्फी ले रहे थे, तभी एक बड़ी लहर आई और तीन युवक समुद्र में बह गए। स्थानीय प्रशासन और तटरक्षक बल ने तुरंत खोजबीन शुरू की। हादसे में भंडारा जिले के मोहाड़ी तहसील के वरठी निवासी सुश्री मयूरी हरिश्चंद्र चौधरी का शव बरामद हुआ है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। घटना के बाद भंडारा जिला प्रशासन तमिलनाडु प्रशासन के संपर्क में है और पीड़ित परिवारों से लगातार संवाद किया जा रहा है। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker