
Assembly Budget Session : चाय पार्टी पर राजनीति
Politics Over Tea Party Before Assembly Budget Session
मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में राज्य विधानसभा के बजट सत्र से एक दिन पहले आयोजित पारंपरिक चाय पार्टी का विपक्ष ने सामूहिक रूप से बहिष्कार कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी सरकार लोकतंत्र और संविधान की भावना का सम्मान नहीं कर रही है।
शिवसेना (उबाठा) के गुट नेता भास्कर जाधव ने सवाल उठाया कि नरहरि जिरवाल ने अभी तक मंत्री पद से इस्तीफा क्यों नहीं दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री संजय शिरसाट और योगेश कदम के खिलाफ सबूत देने के बावजूद सरकार कार्रवाई से बच रही है। कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने राज्य में बढ़ती किसान आत्महत्याओं को गंभीर चिंता बताया। वहीं आदित्य ठाकरे ने भारी बहुमत के बावजूद विपक्ष का नेता नियुक्त न होने पर सरकार को घेरा। महाविकास अघाड़ी ने शक्ति पीठ हाईवे, फसल बीमा योजना, बिजली दरों, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया।



