Trending

Kabaddi Test: उलवे में कबड्डी चयन स्पर्धा का महाकुंभ

A Grand Kabaddi Selection Competition was Held in Ulwe

उलवे/तुषार पाटील : उलवे नोड स्थित रामशेठ ठाकुर मैदान में आयोजित ‘रायगढ़ जिला स्तरीय एडल्ट महिला-पुरुष ग्रुप जिला चैंपियनशिप सिलेक्शन टेस्ट कबड्डी 2026’ में खेल भावना, रणनीति और जोश का शानदार संगम देखने को मिला। यह प्रतियोगिता गरीबों के सहारा और पूर्व सांसद रामशेठ ठाकुर के अमृत महोत्सव जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्री रामशेठ ठाकुर सामाजिक विकास मंडल, पनवेल तथा रायगढ़ जिला कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई।

तीन दिन (20 से 22 फरवरी) चले इस टूर्नामेंट में रायगढ़ जिले की 32 महिला और 128 पुरुष टीमों ने भाग लिया। हर मुकाबले में कड़ा संघर्ष, तेज़ रेड और मजबूत डिफेंस ने दर्शकों को रोमांचित किया। खिलाड़ियों की फुर्ती, सटीक पकड़ और बेहतरीन तालमेल ने मैदान में खेल का उच्च स्तर पेश किया। प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में मौका मिलेगा। आयोजन समिति के मार्गदर्शन में प्रशांत ठाकुर और महाराष्ट्र राज्य कबड्डी संघ के पूर्व महासचिव अस्वद पाटिल की देखरेख में प्रतियोगिता का सफल संचालन हुआ। खिलाड़ियों के लिए मैदान, मेडिकल सुविधा, भोजन, दर्शक गैलरी और गर्मी से बचाव हेतु विशेष छत की व्यवस्था की गई थी। ग्रामीण मिट्टी से निकला कबड्डी खेल आज राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका है। इस चयन स्पर्धा ने जिले के उभरते खिलाड़ियों को बड़ा मंच दिया। पूरे उल्वे क्षेत्र में खेलमय वातावरण रहा और बड़ी संख्या में कबड्डी प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सर्वत्र सराहना हो रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker