Trending

AI Summit : एआई में भारत की बड़ी छलांग

AI Summit: India's Big Leap in AI

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम मन की बात में कहा कि Global AI Impact Summit भारत को वैश्विक एआई नेतृत्व की दिशा में ले जाने वाला महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ है। दिल्ली में आयोजित इस सम्मेलन में विश्व नेताओं और टेक कंपनियों के प्रमुखों ने भारत की तकनीकी क्षमता को करीब से देखा।

प्रधानमंत्री ने बताया कि अमूल द्वारा प्रस्तुत एआई मॉडल पशु उपचार और डेयरी प्रबंधन में किसानों को 24×7 सहायता देता है। वहीं भारतीय विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट में सुश्रुत संहिता जैसी प्राचीन पांडुलिपियों को डिजिटल रूप देकर मशीन-रीडेबल टेक्स्ट और बहुभाषी अनुवाद में बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि समिट में तीन “मेड इन इंडिया” एआई मॉडल लॉन्च हुए, जो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मदद करेंगे। युवाओं की भागीदारी और नवाचार को उन्होंने देश की सबसे बड़ी ताकत बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker