Trending

PM Modi ने किया नमो भारत और मेरठ मेट्रो का उट्घाटन

PM Modi Inaugurates Namo Bharat and Meerut Metro

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करीब 12,930 करोड़ रुपये की विभिन्न परिवहन परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान भारत की पहली नमो भारत आरआरटीएस सेवा के साथ संपूर्ण 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर को भी शुरू किया गया, जिससे क्षेत्रीय यात्रा तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगी।

प्रधानमंत्री ने मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम तक मेरठ मेट्रो सेवा का भी शुभारंभ किया। विशेष बात यह है कि पहली बार नमो भारत आरआरटीएस और मेट्रो एक ही बुनियादी ढांचे पर संचालित होंगी, जो एकीकृत शहरी और क्षेत्रीय परिवहन का नया मॉडल माना जा रहा है। प्रधानमंत्री ने स्वयं ट्रेन में सफर कर यात्रियों और स्कूली बच्चों से संवाद किया।
इंडिया एआई इंपैक्ट समिट के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने वैश्विक आयोजन को “गंदी राजनीति” का मंच बना दिया है और मीडिया से अन्य विपक्षी दलों को इसमें न घसीटने की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker