Trending

Mann Ki Baat में गूंजी आलिन की प्रेरक कहानी

Alin's inspiring story echoed in 'Mann Ki Baat'

दिल्ली/प्रतिनिधि : केरल की 10 महीने की नन्ही बच्ची आलिन शेरिन अब्राहम ने अपने अल्पायु जीवन के बावजूद कई जिंदगियों को नई उम्मीद दे दी। महज 10 माह की उम्र में निधन के बाद उनके माता-पिता अरुण और शेरिन अब्राहम ने अंगदान का साहसिक निर्णय लेकर उन्हें देश की सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर बना दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात की 131वीं कड़ी में इस घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि दुख की घड़ी में लिया गया यह फैसला पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने बताया कि देश में अंगदान के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने दिल्ली की लक्ष्मी देवी के हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद केदारनाथ यात्रा, पश्चिम बंगाल के गौरांग बनर्जी के लंग ट्रांसप्लांट के बाद 14 हजार फीट ऊंचाई तक पहुंचने और राजस्थान के रामदेव सिंह के किडनी ट्रांसप्लांट के बाद खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन का उदाहरण दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंगदान न केवल जीवन बचाता है बल्कि मेडिकल रिसर्च को भी नई दिशा देता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker