
Trending
Panvel: पनवेल में 1.25 लाख का गुटखा ज़ब्त
Panvel: Gutkha worth Rs 1.25 lakh seized in Panvel
पनवेल/प्रतिनिधि : पनवेल तालुका में पनवेल पुलिस ने अवैध गुटखा बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.25 लाख रुपये का प्रतिबंधित पान मसाला और गुटखा ज़ब्त किया है। यह कार्रवाई अजिवली गांव स्थित एक किराना दुकान और उससे जुड़े गोदाम पर की गई।
गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक गजानन घाडगे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर अलग-अलग कंपनियों का केसर युक्त विमल पान मसाला और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बरामद किए। मौके से रामसौदागर सहदेव भगत (65 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 2023 की संबंधित धाराओं के साथ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट 2006 तथा 2011 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध तंबाकू बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।



