Trending
PM Modi : अंगदान का प्रेरक उदाहरण बनी केरल की बच्ची
Kerala girl becomes an inspiring example of organ donation - PM Modi


दिली; प्रतिनिधि : केरल की 10 महीने की बच्ची आलिन शेरिन अब्राहम ने अपने अल्प जीवन में कई लोगों को नई जिंदगी देकर मिसाल कायम कर दी। कम उम्र में निधन के बाद उनके माता-पिता ने अंगदान का निर्णय लिया, जिससे वह देश की सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर बन गईं।
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने Mann Ki Baat की 131वीं कड़ी में आलिन का उल्लेख करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि माता-पिता अरुण और शेरिन अब्राहम ने गहरे दुख के बीच भी मानवता को प्राथमिकता दी, जो हर देशवासी के लिए सम्मान का विषय है।प्रधानमंत्री ने बताया कि अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। दिल्ली की लक्ष्मी देवी ने हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद केदारनाथ यात्रा पूरी की, पश्चिम बंगाल के गौरांग बनर्जी ने लंग ट्रांसप्लांट के बाद नाथू-ला तक पहुंचकर मिसाल कायम की, जबकि राजस्थान के रामदेव सिंह किडनी ट्रांसप्लांट के बाद खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।