
Shimla: सेंट्रल बैंक का रिटेल लोन आउटरीच
Central Bank's Retail Loan Outreach in Shimla
शिमला/प्रतिनिधि : शिमला में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रिटेल ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एक साथ बड़ी संख्या में ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। क्षेत्रीय प्रमुख मुकेश चौधरी ने बताया कि यह अभियान देशभर की सभी शाखाओं में एक साथ चलाया जा रहा है। इसके तहत शिमला व हिमाचल क्षेत्र में करीब 27 करोड़ रुपये के रिटेल लोन स्वीकृत किए गए तथा 130 ग्राहकों को मौके पर ही स्वीकृति पत्र सौंपे गए।
इन ऋणों में हाउसिंग, कार, टू-व्हीलर, पेंशन और अन्य व्यक्तिगत जरूरतों से जुड़े लोन शामिल हैं। चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाना और विभिन्न योजनाओं का लाभ सरल प्रक्रिया से उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में एसडीएम शिमला (शहरी) ओशीन शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने बैंक की 1911 में स्थापना और पहले स्वदेशी बैंक के रूप में उसकी भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं।



