Trending

Raigad: ‘गोवा कनेक्शन’ से सत्ता गणित गर्म

The 'Goa Connection' in Raigad Heats Up Power Mathematics

पनवेल/सान्वी देशपांडे : पनवेल में जिला परिषद सत्तास्थापना को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। गोवा में हुई कथित बैठक का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नई राजनीतिक समीकरणों की चर्चा शुरू हो गई है। तस्वीर में भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस के नवनिर्वाचित सदस्य एक साथ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, जिसमें धैर्यशील पाटील, वैकुंठ पाटील, रवी पाटील, सुनील तटकरे, भाजपा नेता सतीश धारप तथा जिलाध्यक्ष सुधाकर घारे की मौजूदगी की चर्चा है।

जिला परिषद में भाजपा को 15 और राष्ट्रवादी कांग्रेस को 16 सीटें मिली हैं। दोनों की कुल संख्या 31 होने से बहुमत का आंकड़ा पूरा होता है, जिसे ‘31 का जादुई आंकड़ा’ कहा जा रहा है। इससे पहले मंत्री भरत गोगावले ने भी सदस्यों को गोवा ले जाने का आरोप लगाया था। हालांकि किसी नेता की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सबसे ज्यादा 21 सीटें जीतने के बावजूद शिंदे गुट की शिवसेना सत्ता से बाहर रह सकती है, जबकि निर्दलीय सदस्यों की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker