Mann Ki Baat: परीक्षा को उत्सव बनाएं-पीएम मोदी
Mann Ki Baat: Make Exams a Celebration-PM Modi

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से देशभर के विद्यार्थियों को परीक्षा को उत्सव की तरह लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा जीवन की अंतिम मंज़िल नहीं बल्कि सीखने की प्रक्रिया का एक छोटा सा पड़ाव है, इसलिए छात्रों को अनावश्यक तनाव से दूर रहना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बनाए रखने और अपनी रुचि व क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र की वास्तविक योग्यता केवल मार्कशीट के अंकों से नहीं मापी जा सकती। मेहनत, जिज्ञासा और सीखने की इच्छा ही सफलता की असली पहचान है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अंक लाने का दबाव न बनाएं, बल्कि उनके प्रयास, परिश्रम और प्रगति को सराहें। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि सकारात्मक माहौल में छात्र अधिक आत्मबल के साथ बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।



