Mann Ki Baat में पीएम की डिजिटल चेतावनी
PM's Digital Warning in Mann Ki Baat

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति एक बार फिर सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी धोखाधड़ी और फाइनेंशियल फ्रॉड जैसी घटनाएं आज समाज के सामने गंभीर चुनौती बनकर उभर रही हैं। कई लोग अपनी जीवनभर की कमाई कुछ मिनटों में साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर गंवा देते हैं, इसलिए जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।
प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या संदेश पर भरोसा न करें और अपनी व्यक्तिगत बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने विशेष रूप से री-केवाईसी प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे केवल बैंक की आधिकारिक शाखा या अधिकृत मोबाइल ऐप के माध्यम से ही पूरा करें। उन्होंने कहा कि सावधानी और डिजिटल अनुशासन अपनाकर ही नागरिक अपनी मेहनत की कमाई सुरक्षित रख सकते हैं।



