Trending

Bhiwandi Court में राहुल गांधी पेश, जमानत मंजूर

Rahul Gandhi Appears in Bhiwandi Court, Bail Granted

भिवंडी/प्रतिनिधि : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह करीब 10:15 बजे भिवंडी कोर्ट में 2014 के मानहानि मामले की सुनवाई के लिए पेश हुए। उनकी मौजूदगी के कारण कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई और आम लोगों की एंट्री कुछ समय के लिए रोक दी गई। कोर्ट ने दोपहर 1 बजे के बाद नियमित कामकाज शुरू करने के निर्देश दिए।

सुनवाई के दौरान अदालत ने बेल प्रक्रिया पूरी करने को कहा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आवश्यक दस्तावेज जमा कर बेल ली, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर दिया। इसके बाद राहुल गांधी आदेश लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गए। उनके वकील नाना अय्यर ने आगे की कानूनी औपचारिकताएँ पूरी कीं। यह मामला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर कथित बयान को लेकर दर्ज हुआ था, जिसे भिवंडी के कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने दायर किया था। रास्ते में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध भी किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker