Trending

Beed: प्याज के खेत में अफीम की खेती

Opium Cultivation in an Onion Field in Beed

बीड/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र के बीड जिले में अवैध अफीम की खेती का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आष्टी तालुका के पिंपला गांव में एक किसान ने अपने प्याज के खेत में गुपचुप तरीके से अफीम के पौधे उगा रखे थे। जानकारी मिलने पर लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और खेत से फली व फूल सहित करीब 20 किलोग्राम अफीम के पौधे बरामद किए। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी किसान की पहचान परसराम मोहन जगधने के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद उसके खिलाफ अंभोरा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खेती के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा और इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker