
CM Fadnavis सरकार का ऐतिहासिक निर्णय
Historic Decision by CM Fadnavis Government
मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र की 14,234 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त होने वाला था, जिसके बाद राज्य सरकार इन पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी कर रही थी। इस निर्णय से ग्रामीण स्तर पर असंतोष की स्थिति बनने लगी थी। इसी बीच महाराष्ट्र राज्य सरपंच परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दत्ताभाऊ काकड़े ने राज्य सरकार से बातचीत कर मांग रखी कि जब तक चुनाव नहीं होते, तब तक मौजूदा सरपंचों को ही प्रशासक बनाया जाए ताकि गांवों का विकास कार्य बाधित न हो।
इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरपंचों को ही एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में काम जारी रखने की अनुमति दे दी। इस फैसले को ऐतिहासिक बताया जा रहा है और पूरे राज्य में सरपंचों के बीच खुशी का माहौल है। सरपंच परिषद के प्रदेश अध्यक्ष काकड़े ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया, वहीं परिषद सदस्य परिवंत गायकवाड़ ने भी निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ग्राम प्रशासन के हित में बताया।



