Trending

Ajit Pawar Plane Crash: रोहित पवार ने की जांच की मांग

Ajit Pawar Plane Crash: Rohit Pawar Demands Investigation

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित पवार ने बड़ा दावा करते हुए बताया कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़े कथित प्लेन क्रैश मामले की व्यापक और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

रोहित पवार ने आरोप लगाया कि Directorate General of Civil Aviation के कुछ अधिकारी संबंधित एयरलाइन को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे मामले की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने अपने पत्र में केंद्रीय एविएशन मंत्री को तुरंत पद से हटाने की मांग भी की है, ताकि जांच पर किसी तरह का दबाव न रहे। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मामले में न्याय दिलाने की क्षमता सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पास है। रोहित पवार ने केंद्र सरकार से जल्द कार्रवाई कर सच्चाई सामने लाने की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker